आमिर पसंदीदा ऐक्टर हैं, मैंने 'लाल सिंह...' 4 बार देखी है: भारत में तुर्किये के राजदूत फिरात

भारत में तुर्किये के राजदूत फिरात सुनेल ने कहा है कि वह बॉलीवुड फिल्मों के प्रशंसक हैं। उन्होंने कहा, "मेरे पसंदीदा अभिनेता आमिर खान हैं। (उनकी) फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' मैंने 4 बार देखी है...यह 'फॉरेस्ट गम्प' का अनुवाद है लेकिन मेरे लिए यह उससे भी ज़्यादा कामयाब है।" बकौल फिरात, बॉलीवुड फिल्में देखकर भारतीयों का रहन-सहन पता चलता है।

Load More