आमिर से काम मांगने में शर्म आएगी: 10 साल बाद वापसी कर रहे 'तारे ज़मीं...' के को-ऐक्टर दर्शील
फिल्म 'तारे ज़मीं पर' में बतौर बाल कलाकार नज़र आ चुके दर्शील सफारी ने को-ऐक्टर आमिर खान से काम मांगने को लेकर कहा है कि वह किसी भी तरह का शॉर्टकट नहीं लेना चाहते। उन्होंने कहा, "मुझे (आमिर से काम मांगने में) शर्म आएगी।" गौरतलब है, 25 वर्षीय दर्शील 10 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं।