आयोवा पोल में कमला हैरिस से पिछड़े ट्रंप, उन्होंने सर्वेक्षण को बताया फर्ज़ी
डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने डेस मोइनेस रजिस्टर/मीडियाकॉम आयोवा के नए सर्वे में रिपब्लिकन उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप को पीछे छोड़ दिया है। आयोवा में 28-31 अक्टूबर को किए गए सर्वे में हैरिस को 47% और ट्रंप को 44% लोगों ने आगे बताया है। हालांकि, ट्रंप ने सर्वेक्षण को फर्ज़ी बताकर खारिज कर दिया है।