आयुष्मान कार्ड से एक व्यक्ति कितनी बार करवा सकता है फ्री में इलाज?
आयुष्मान भारत योजना के तहत एक परिवार को हर साल ₹5 लाख तक का फ्री इलाज मिल सकता है। हालांकि, यह लिमिट सिर्फ एक व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि पूरे परिवार के लिए होती है। इस योजना के तहत एक व्यक्ति कितनी भी बार इलाज करवा सकता है बशर्ते वह ₹5 लाख की लिमिट को क्रॉस न करे।