आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा व बच्चे घर पर कागज़ से बनाया गया रावण जलाते आए नज़र
अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप व उनके दोनों बच्चे घर की बालकनी में कागज़ से बनाए गए रावण को जलाते नज़र आए। ताहिरा ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, "अपने खुद के राक्षस को जलाओ, हालांकि हमें इसमें बहुत समय लग गया 😂।" दरअसल, ताहिरा को रावण दहन के लिए कई बार माचिस जलानी पड़ी।