आयुष्मान भारत के 8 साल पूरे, 60 करोड़ हुए लाभार्थी; जानें ज़रूरी बातें
केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना को 8-साल पूरे हो चुके हैं। अबतक 60 करोड़ से अधिक लाभार्थी इसके दायरे में आए और 13 करोड़ से अधिक लोग मुफ्त इलाज करवा चुके हैं। योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष ₹5-लाख तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा मिलता है। कार्ड बनवाने के लिए सरकारी सूची में नाम होना अनिवार्य है।