आयुष्मान भारत योजना को पश्चिम बंगाल और दिल्ली ने अब तक नहीं अपनाया: अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि आयुष्मान भारत योजना को सिर्फ पश्चिम बंगाल और दिल्ली ने अब तक नहीं अपनाया है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' के तहत 70 साल व उससे अधिक उम्र के सभी नागरिकों के लिए ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज को मंज़ूरी दे दी है।