आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने ED-CBI से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई तक इलाहाबाद हाईकोर्ट को राहुल गांधी की आय से अधिक संपत्ति मामले में 20 अगस्त की सुनवाई स्थगित करने का निर्देश दिया। वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने मामले के मूल याचिकाकर्ता के अधिकार क्षेत्र/याचिका की वैधता को लेकर सवाल उठाए। वहीं, कोर्ट ने याचिकाकर्ता, सीबीआई, ईडी समेत संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा।

Load More