हरियाणा के पूर्व सीएम ओ.पी. चौटाला को आय से अधिक संपत्ति केस में मिली 4 साल जेल की सज़ा
दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत ने आय से अधिक संपत्ति मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को शुक्रवार को 4 साल जेल की सज़ा सुनाई। कोर्ट ने उन पर ₹50 लाख का जुर्माना लगाया है और उनकी 4 संपत्तियों को भी ज़ब्त करने का आदेश दिया है। 87-वर्षीय चौटाला को पिछले हफ्ते अदालत ने दोषी ठहराया था।