आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व आईएएस अफसर रमेश के ठिकानों पर सीबीआई ने मारा छापा
आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार को सीबीआई ने डीपीआईआईटी के पूर्व सचिव रमेश अभिषेक के ठिकानों पर छापा मारा। बकौल रिपोर्ट्स, 1982 बैच के आईएएस अधिकारी रमेश ने 2019 में अपने रिटायरमेंट के बाद छोटी अवधि के भीतर अपनी अंतिम सैलरी से 119 गुना रकम कमाई। एफआईआर में उनकी बेटी वनीसा अग्रवाल का नाम भी शामिल है।