आय से अधिक संपत्ति मामले में सत्येंद्र जैन के खिलाफ क्लोज़र रिपोर्ट नहीं हुई दाखिल: सीबीआई
सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मंगलवार को दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ क्लोज़र रिपोर्ट दाखिल किए जाने की खबरों का खंडन किया। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया है कि 24 अगस्त 2017 को जैन के खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया था और 3 दिसंबर 2018 में उनके खिलाफ चार्जशीट दायर हुई थी।