आय से अधिक संपत्ति मामले में हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला दोषी करार
दिल्ली की एक अदालत ने आय से अधिक संपत्ति मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को दोषी करार दिया है। सीबीआई ने मार्च, 2010 में चौटाला के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी और अदालत 26 मई को उनकी सज़ा पर दलीलें सुनेगी। शिक्षक भर्ती घोटाले में सज़ा काटने के बाद चौटाला जुलाई, 2021 में रिहा हुए थे।