आयकर विभाग में स्टेनोग्राफर ग्रेडII समेत 56 पदों पर निकली भर्ती, ₹81000 तक होगी सैलरी
आयकर विभाग ने स्टेनोग्राफर ग्रेडII, टैक्स असिस्टेंट व मल्टी-टास्किंग स्टाफ के 56 पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट incometax.gov.in पर 5 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। पे लेवल 7वें सीपीसी पे मेट्रिक्स के तहत स्टेनोग्राफर ग्रेडII और टैक्स असिस्टेंट को ₹25,500-81,100 व मल्टी-टास्किंग स्टाफ को ₹18,000-56,900 सैलरी मिलेगी।