आयकर विभाग ने कर्नाटक, दिल्ली व अन्य 2 राज्यों में रेड के दौरान ज़ब्त किया ₹94 करोड़ कैश
आयकर (आईटी) विभाग ने सोमवार को बताया कि उसने 12 अक्टूबर को कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और नई दिल्ली में कम-से-कम 55 परिसरों की तलाशी ली। विभाग ने कहा है कि सरकारी कॉन्ट्रैक्टर और रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर छापे के दौरान उसने ₹94 करोड़ कैश, ₹8 करोड़ मूल्य के आभूषण व स्वर्ण और 30 लग्ज़री घड़ियां बरामद कीं।