आयकर विभाग ने गुजरात के प्रमुख गुटखा वितरक पर की रेड, मिली ₹100 करोड़ की बेहिसाब आय
वित्त मंत्रालय ने बताया है कि आयकर विभाग ने 16 नवंबर को अहमदाबाद (गुजरात) में प्रमुख गुटखा वितरक के 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी। बकौल मंत्रालय, छापेमारी में ₹100 करोड़ से अधिक की बेहिसाब आय का पता चला। सर्च ऑपरेशन के दौरान आयकर विभाग ने ₹7.50 करोड़ का बेहिसाब कैश और ₹4 करोड़ के आभूषण ज़ब्त किए।