आयकर विभाग ने हमारे खातों से निकाले करीब ₹65 करोड़: कांग्रेस
कांग्रेस ने कहा है कि आयकर विभाग ने उसके बैंक खातों से मनमाने ढंग से ₹65.25 करोड़ निकाल लिए हैं। पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन के अनुसार, कांग्रेस के खाते से ₹60.25 करोड़ और यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई के खातों से ₹5 करोड़ निकाले गए। ₹210 करोड़ के बकाया टैक्स को लेकर कांग्रेस के खाते कथित तौर पर फ्रीज़ हुए थे।