आयरन लेडी को श्रद्धांजलि: मां के निधन के बाद उनके लिए पोस्ट शेयर कर मनोज बाजपेयी
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपनी मां गीता देवी के निधन के बाद इंस्टाग्राम पर उनके लिए एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, "आयरन लेडी को श्रद्धांजलि। उन्होंने अपने परिवार को इस मतलबी दुनिया की बुरी नज़रों से बचाकर रखा। उन्होंने मुझे कठिन परिस्थितियों में हार न मानना और अंत तक डटे रहना सिखाया। उनके प्रोत्साहन के शब्द हमेशा साथ रहेंगे।"