आयरनमैन ट्रायथलॉन पूरा करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं सैयामी खेर
बर्लिन (जर्मनी) में आयोजित हुई आयरनमैन ट्रायथलॉन को पूरा करने वाली सैयामी खेर पहली भारतीय अभिनेत्री बनी हैं। इतिहास रचने के बारे में पूछे जाने पर सैयामी ने कहा, "मैं कभी भी इस उपलब्धि के पीछे नहीं भाग रही थी। यह बस हो गया। मिलिंद सोमन इसे पूरा करने वाले अभिनेता हैं लेकिन मैं ऐसा करने वाली पहली अभिनेत्री हूं।"