आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय महिला टीम का हुआ एलान

बीसीसीआई ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय महिला टीम का एलान कर दिया है। 3 मैचों की इस सीरीज़ से कप्तान हरमनप्रीत कौर और तेज़ गेंदबाज़ रेणुका सिंह ठाकुर को आराम दिया गया है जबकि स्मृति मांधना को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। यह सीरीज़ 10 जनवरी से राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेली जाएगी।

Load More