आयरलैंड ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम का किया एलान
आयरलैंड ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। पॉल स्टर्लिंग को टीम का कप्तान बनाया गया है। टीम में मार्क अडैर, रॉस अडैर, ऐंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, बैरी मैक्कार्थी, जॉश लिटिल, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट व क्रेग यंग शामिल हैं।