आयरा खान और नुपुर शिखरे की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने
अभिनेता आमिर खान की बेटी आयरा खान और फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे की शादी की रस्में उदयपुर में शुरू हो गई हैं और दोनों की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। तस्वीरों में आयरा सफेद लहंगे में नज़र आ रही हैं। गौरतलब है कि कपल ने 3 जनवरी को मुंबई में अपनी शादी रजिस्टर कराई थी।