आयशा टाकिया ने अपनी एक तस्वीर को लेकर ट्रोलिंग के बीच इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिलीट
पूर्व अभिनेत्री आयशा टाकिया ने इंस्टाग्राम पर अपलोड अपनी एक तस्वीर को लेकर ट्रोलिंग के बीच इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। तस्वीर को लेकर कई लोगों ने कहा कि आयशा पहचान में नहीं आ रहीं। इससे पहले ट्रोलिंग को लेकर उन्होंने कहा था, "लगता है...लोगों के पास मेरे लुक की चर्चा करने के अलावा...और कोई महत्वपूर्ण मुद्दा नहीं है।"