आयुर्वेद चिकित्सक एमबीबीएस डिग्री वाले डॉक्टरों के समान वेतन के हकदार नहीं: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आयुर्वेद चिकित्सक एलोपैथी डॉक्टरों के समान वेतन का दावा नहीं कर सकते क्योंकि वे इमरजेंसी ड्यूटी और जटिल सर्जरी जैसे काम नहीं करते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाईकोर्ट के उस आदेश को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की जिसमें आयुर्वेद के डिग्रीधारी डॉक्टर और एमबीबीएस डॉक्टर को बराबर बताया गया था।