आयुष शर्मा ने अपने दादा जी की मौत की रिपोर्ट्स को बताया गलत, कहा- वह बहादुरी से लड़ रहे हैं
अभिनेता आयुष शर्मा ने अपने दादा जी और पूर्व दूरसंचार मंत्री पंडित सुखराम के निधन की रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए कहा है, "दादा जी बहादुरी से लड़ रहे हैं।" आयुष ने कहा, "यह हमारे पूरे परिवार के लिए परीक्षा की घड़ी है और मैं उनके ठीक होने के लिए हर किसी से प्रार्थना करने का निवेदन करता हूं।"