आयुषी यादव की मां ने सूटकेस में बेटी का शव रखने में की थी पति की मदद: यूपी पुलिस
दिल्ली की आयुषी यादव का शव सूटकेस में मिलने के मामले में मथुरा पुलिस ने बताया है कि उसने माता-पिता की मर्ज़ी के बिना राजस्थान के लड़के से अक्टूबर-2021 में शादी की थी। पुलिस ने कहा, "झगड़े में पिता ने उसे दो गोलियां मारीं।" बकौल पुलिस, आयुषी की मां ने सूटकेस में शव रखने में पति की मदद की थी।