आर्टिफिशियल स्वीटनर्स से जल्दी बूढ़ा होता है दिमाग: स्टडी
न्यूरोलॉजी जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, आर्टिफिशियल स्वीटनर्स से दिमाग जल्दी बूढ़ा होता है। इसमें कहा गया है, "जिन लोगों ने सबसे कम/बिना कैलोरी वाले स्वीटनर्स का ज़्यादा सेवन किया उनमें इसका सबसे कम सेवन करने वालों के मुकाबले ग्लोबल कॉग्निटिव डिक्लाइन 62% ज़्यादा तेज़ दिखा। यह दिमाग की उम्र बढ़ने की 1.6 साल की अवधि के बराबर है।"