आर्टेमिस II द्वारा चंद्रमा के 'दूसरी तरफ' से चंद्रमा और पृथ्वी की एकसाथ ली गई पहली तस्वीर जारी
आर्टेमिस II मिशन द्वारा चंद्रमा के 'दूसरी तरफ' (फार साइड/डार्क साइड) से चंद्रमा और पृथ्वी की एकसाथ ली गई पहली तस्वीर जारी की गई है। वाइट हाउस के आधिकारिक अकाउंट ने सोशल मीडिया पर यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "6 अप्रैल 2026, इंसानियत, एक अलग नज़रिए से। पृथ्वी चंद्रमा के क्षितिज के पार डूबती हुई दिख रही है।"