आर्टेमिस II मिशन के अंतरिक्षयात्रियों ने कैद की मिल्की वे की शानदार तस्वीर
नासा ने सोशल मीडिया पर बताया है कि चंद्रमा के नज़दीक सफल फ्लाईबाय के बाद आर्टेमिस II मिशन के अंतरिक्षयात्रियों ने पृथ्वी की आकाशगंगा मिल्की वे की शानदार तस्वीर कैद की है। नासा ने बताया कि यह तस्वीर 7 अप्रैल को ली गई थी। गौरतलब है कि आर्टेमिस II के अंतरिक्षयात्री 10 अप्रैल को प्रशांत महासागर में उतरेंगे।