आर्थिक तंगी के दौर में पापा को मनोज कुमार कराते थे शॉपिंग: सनी देओल
ऐक्टर सनी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र और दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार के रिश्ते पर कहा, "पापा बता रहे थे कि शुरुआती दिनों में वह और मनोज जी संघर्ष कर रहे थे...पैसे नहीं होते थे।" उन्होंने कहा, "जब उनके पास पैसे होते थे और वह कपड़े खरीदने जाते तो पापा से कहते थे, 'आ धरम, तू वी लेले दो कमीजें'।"