आर्थिक संकट नहीं है: हिमाचल में राज्यकर्मियों को अगस्त का वेतन ना मिलने के बीच CM सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यकर्मियों को अगस्त महीने का वेतन ना मिलने के बीच कहा है, "आर्थिक संकट नहीं है।" उन्होंने कहा, "वित्तीय अनुशासन लाना होता है तो थोड़ी समस्या रहती है।" सुक्खू ने कहा, "हम आर्थिक संकट को पार कर चुके हैं और आने वाले समय में सरकारी कर्मियों का वेतन दे दिया जाएगा।"