आरोपियों को बचाने की कोशिश की गई: कोलकाता में डॉक्टर की रेप-हत्या को लेकर राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर के रेप-हत्या को लेकर कहा है, "इस वीभत्स घटना से पूरा देश स्तब्ध है।" उन्होंने कहा, "पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों को बचाने की कोशिश अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है।" बकौल राहुल, दोषियों को ऐसी सज़ा मिले जो समाज में नज़ीर बन जाए।