आरोपियों को बचाया जाता है, सुरक्षा की आशा किससे करें महिलाएं: प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हुई क्रूरता ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा, "जहां महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश देने की ज़रूरत हुई, वहां आरोपियों को बचाने की कोशिशें की गईं। महिलाएं सुरक्षा की आशा किससे करें?"