आर प्रग्नानंदा को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया सम्मानित, वीडियो आया सामने
शतरंज विश्व कप 2023 में उप-विजेता रहे 18-वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रग्नानंदा को शुक्रवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सम्मानित किया। ठाकुर ने कहा, "प्रग्नानंदा कम उम्र में मानसिक रूप से मज़बूत व परिपक्व हो गए हैं।" बकौल अनुराग, प्रग्नानंदा ने खुद को जिस तरह से मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार किया वह वास्तव में सराहनीय है।