आरिफ खान के बाद अब मुस्लिम लड़की ने की प्रेमानंद महाराज को किडनी देने की पेशकश, बताया कारण
मध्यप्रदेश के आरिफ खान की तरह मेहनाज़ खान नामक मुस्लिम युवती ने भी संत प्रेमानंद महाराज को किडनी दान करने की पेशकश की है। मेहनाज़ ने कहा कि प्रेमानंद महाराज अच्छे संत हैं और वह सर्वधर्म एकता की बात करते हैं इसलिए वह स्वेच्छा से उन्हें किडनी दान करना चाहती हैं। गौरतलब है, प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनियां फेल हैं।