आरिफ मोहम्मद खान ने ली बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, नीतीश व तेजस्वी रहे मौजूद
केरल के राज्यपाल रहे आरिफ मोहम्मद खान ने आज (गुरुवार) बिहार के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्हें पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विनोद चंद्रन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अलावा कई बड़े राजनेता मौजूद रहे।