आर्मी चीफ ने लौंगेवाला पोस्ट का किया दौरा, 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए की सैनिकों की तारीफ
आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को लौंगेवाला पोस्ट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत सीमा पर मोर्चा संभालने वाले सैनिकों की बहादुरी की सराहना की और उन्हें 'शाबाश' कहा। वहीं, आर्मी चीफ ने भारतीय वायु सेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ हुई संयुक्त कार्रवाई की समीक्षा भी की है।