आर्मी जॉइन करना चाहते थे SRH के डेब्यूटांट साकिब हुसैन, मां ने जेवर बेचकर खरीदे थे जूते
आईपीएल-2026 में अपने डेब्यू मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 विकेट लेने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के साकिब हुसैन बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं। वह पहले आर्मी जॉइन करना चाहते थे। उनके पिता दिहाड़ी मज़दूर और किसान हैं। साकिब की मां ने बताया कि बेटे के लिए जूते खरीदने के लिए उन्होंने अपने जेवर तक बेच दिए थे।