आर्मेनिया की नैशनल असेंबली के सत्र के दौरान सत्तारूढ़ सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी और विपक्षी स्ट्रॉन्ग आर्मेनिया गुट के सांसदों के बीच बहस शुरू हुई। देखते-ही-देखते यह लात-घूंसे चलाने में बदल गई और फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। संसद के स्पीकर रूबेन रुबिन्यान ने कहा कि वह प्रसारण नहीं रोकेंगे ताकि जनता देख सके कि क्या हो रहा है।