आराम से सो जाओ, सेना ने सब संभाल रखा है: जम्मू से फोन कर समय रैना से उनके पिता
कॉमेडियन समय रैना ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर में रह रहे उनके पिता ने उन्हें फोन कर कहा, "सो जाओ, चिंता मत करो। भारतीय सेना ने यहां सबकुछ संभाल रखा है।" समय ने कहा, "मेरा पड़ोसी भी जाग रहा है...क्या पता उसके परिवार से भी कोई जम्मू/पठानकोट में हो...भारतीय सेना को उनके योगदान के लिए मेरा सलाम।"