आर्म्स लाइसेंस रद्द होने का नोटिस मिलते ही एमपी में बकाएदारों ने भरा ₹36 लाख का बिजली बिल
ग्वालियर (एमपी) में आर्म्स लाइसेंस रद्द होने का नोटिस मिलते ही 200 से अधिक बकाएदारों ने ₹36.77 लाख का बिल जमा कर दिया है। दरअसल, बिजली विभाग ने कई वर्षों से बिल नहीं जमा करने वाले आर्म्स लाइसेंस धारकों की सूची तैयार कराई थी और उन्हें नोटिस भेजकर बिल नहीं जमा करने पर लाइसेंस रद्द करवाने की चेतावनी दी थी।