आर. माधवन की 'रॉकेट्री...' में डबिंग करने वाले आर्टिस्ट श्रीनिवास मूर्ति का हुआ निधन
तेलुगू डबिंग आर्टिस्ट ए. श्रीनिवास मूर्ति का शुक्रवार को चेन्नई में निधन हो गया। 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें हार्ट अटैक आया था। आखिरी बार अभिनेता आर. माधवन की 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' में डबिंग करने वाले मूर्ति ने 1990 में करियर की शुरुआत की थी। बकौल रिपोर्ट, उन्होंने 1,000 से भी अधिक फिल्मों में डबिंग की है।