आर. माधवन के 16-वर्षीय बेटे वेदांत माधवन ने तोड़ा नैशनल जूनियर स्विमिंग रिकॉर्ड
16-वर्षीय स्विमर और अभिनेता आर. माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने लड़कों की ग्रुप 1 कैटेगरी में 1500-मीटर फ्रीस्टाइल में नैशनल जूनियर रिकॉर्ड तोड़ा है और अभिनेता ने वेदांत का वीडियो शेयर किया है। वेदांत ने 16-मिनट व 01.73-सेकेंड के समय के साथ 48वीं जूनियर नैशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीता। पिछला रिकॉर्ड 16-मिनट व 06.43-सेकेंड था।