आर. माधवन के बेटे वेदांत ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जीते 5 स्वर्ण और 2 रजत पदक
अभिनेता आर. माधवन के बेटे और तैराक वेदांत माधवन ने मध्य प्रदेश में आयोजित हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में 5 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते हैं। आर. माधवन ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि वेदांत का प्रदर्शन देखकर उन्हें काफी खुशी हो रही है और वह गर्व महसूस कर रहे हैं।