आर. माधवन ने शेयर किया बेटे के वर्कआउट का वीडियो, कहा- बेटे से सीखने का समय आ गया है
अभिनेता आर. माधवन ने अपने बेटे वेदांत माधवन का वर्कआउट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "बेटे से सीखने का वक्त आ गया है।" वीडियो में वेदांत कमर पर वज़न बांधकर पुल-अप्स करते दिख रहे हैं। इस पर आर. माधवन ने कहा, "मैंने यह करने के सपने बहुत देख लिए, अब बहुत जल्द यह सच में करूंगा।"