आर्यन खान अपने पिता शाहरुख खान की तरह ही संस्कारी हैं: मनोज पाहवा
ऐक्टर मनोज पाहवा ने कहा है कि आर्यन खान अपने पिता और अभिनेता शाहरुख खान की तरह संस्कारी हैं। उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा, "शाहरुख में इतनी खूबी है कि वह ऑफिस में आए हुए किसी सीनियर (ऐक्टर) को बाहर तक छोड़ने आते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "यही खूबी आर्यन में भी है। बड़ों का आदर करना...कमाल की खूबी है।"