आर्यन में स्टार्स जैसे नखरे नहीं, वह शाहरुख जैसे 18-20 घंटे काम कर सकते हैं: मनोज
अभिनेता मनोज पहवा ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को लेकर कहा है कि वह युवा व मेहनती इंसान हैं और उनमें स्टार्स जैसे नखरे नहीं हैं। उन्होंने शाहरुख और आर्यन के बीच समानता पर कहा, "ज़रूरत पड़ने पर शाहरुख 18-20 घंटे काम कर सकते हैं...वह वर्कोहलिक हैं। मैंने आर्यन को उसी तरह से काम करते देखा है।"