आर्यवीर सहवाग ने U19 एशिया कप में मचाया तहलका, यूएई के खिलाफ ठोका शानदार शतक
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप 2026 में यूएई के खिलाफ अपने यूथ वनडे करियर का पहला शतक जड़ा है। आर्यवीर ने 17 चौके और 7 छक्कों की मदद से 160 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि भारत के लिए यह मुकाबला सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अहम है।