आरआर के बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान से की मुलाकात

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने मंगलवार को आरआर और केकेआर के बीच हुए आईपीएल 2024 के मैच के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक शाहरुख खान से मुलाकात की। आरआर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें यशस्वी एक शख्स से 'शाहरुख सर से मिलवाओ यार' कहते हुए नज़र आ रहे हैं।

Load More