'आरआरआर' के सिनेमैटोग्राफर सेंथिल कुमार की पत्नी रूही का हुआ निधन
फिल्म 'आरआरआर' के सिनेमैटोग्राफर सेंथिल कुमार की पत्नी रूही का गुरुवार को मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण सिकंदराबाद (तेलंगाना) के अस्पताल में निधन हो गया। रूही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं और पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा था। पेशे से योगा इंस्ट्रक्टर रूही ने प्रभास व इलियाना डिक्रूज़ समेत कई सेलेब्रिटीज़ संग काम किया था।