'आरआरआर' ने हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन अवॉर्ड्स में जीते बेस्ट स्टंट फिल्म समेत 4 पुरस्कार

फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने लॉस ऐंजिलिस (अमेरिका) में 'हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन अवॉर्ड्स' में चार पुरस्कार जीते हैं। इस फिल्म ने बेस्ट इंटरनैशनल फिल्म, बेस्ट ऐक्शन फिल्म, बेस्ट स्टंट और 'नाटू नाटू' गाने के लिए बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का पुरस्कार जीता है। राजामौली और 'आरआरआर' के अभिनेता राम चरण ने यह अवॉर्ड लिया।

Load More